Category Archives:  Entertainment

आखिर ऐसा क्या हो गया था कि शादी के पड़ाव पर आकर टूट गया रणबीर और दीपिका का रिश्ता, जानिए

Oct 20 2019

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड में रणबीर और दीपिका की रिलेशनशिप के बारे में सभी जानते है | हालाँकि अब उन दोनों का ब्रेकअप हो चूका है लेकिन आज वो अच्छे दोस्त है | ये सभी जानते है कि रणबीर और दीपिका का रिश्ता बहुत ही गहरा था | वो हर समय सुर्ख़ियों में रहा करते थे | दोनों एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह पागल थे | 


दीपिका की दीवानगी का तो आलम यह था की उन्होंने अपनी बेक नेक पर रणबीर के नाम का टैटू भी बनवा लिया था | उनका प्यार इस कदर परवान चढ़ा था कि उनकी शादी की भी खबरे आने लगी थी, लेकिन फिर अचानक दोनों अलग हो गए, लेकिन ऐसा क्या हो गया था कि दोनों को अलग होना पड़ा था, तो आइये देखते है आज कि इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |




रणबीर कपूर और दीपिका का प्यार किसी से छिपा नहीं था | साल 2007 में आयी फिल्म बचना ऐ हसीनों में रणबीर और दीपिका ने साथ काम किया था | इस दौरान दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए थे और उनकी नजदीकियां प्यार में बदल गयी | बताया जाता है कि रणबीर और दीपिका के अलग होने के पीछे की वजह रणबीर ही थे | 


दरअसल रणबीर रिलेशनशिप में होते हुए भी दूसरी लड़कियों के करीब हो जाया करते थे और दीपिका को ये बिलकुल रास नहीं आता था | इस वजह को लेकर उनमे कई बार बहस भी हो चुकी थी, इसी बात से परेशान होकर दीपिका ने अंत में अलग होने का फैसला ले लिया |


अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने अपने और रणबीर के रिश्ते के बारे में बताया था, उन्होंने कहा था कि जब वो रिलेशन में थी तब कई लोगो ने उनको कहा था कि रणबीर उन्हें धोखा दे रहा है और दीपिका भी इस बात से वाकिफ थी, दीपिका ने रणबीर को कई मौके दिए थे लेकिन रणबीर की आदतों में कोई सुधार नहीं आया और एक बार तो दीपिका ने रणबीर को रंगे हाथो पकड़ लिया था | 




दीपिका ने आगे कहा कि "मैने कभी रिलेशन में धोखा नहीं दिया क्योंकि मेरा मानना है कि किसी को बेवकूफ बनाना है तो इससे अच्छा सिंगल रहना ही ठीक है" |

हालाँकि अब दीपिका और रणबीर अपनी अपनी जिंदगी में खुश है और आज भी वो एक अच्छे दोस्त की तरह पेश आते है | यही वजह है कि उन्होंने ब्रेकअप के बाद भी कई फिल्मे की है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर